हरी मटर की चटनी

हरी मटर की चटनी

सर्दियों में आने वाले हरे मटर से बनने वाले कई पकवान आपने खाए और बनाएं होंगे. इस बार हरे मटर से बनाएं चटनी और इसकी एक अलग रेसिपी से घरवालों को दें खाने का नया जायका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप हरे मटर 
  • 1 कप कसा नारियल 
  • 1 प्याज कटा हुआ 
  • 2 हरी मिर्च 
  • 1 चम्‍मच कसी अदरक
  • 1 चम्‍मच कसा लहसुन , नमक स्वादानुसार, जरूरत के हिसाब से पानी
  • 2 चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2

- मटर के दानों को साफ पानी से धोकर अलग रख लें.
- एक पैन में थोड़ा-सा तेल डाल कर गर्म करें.
- जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें बारीक कटा प्याज डाल कर फ्राई करें.
- अब उसमें थोड़ा सा नमक, बारीक कटी मिर्च, घिसी हुई अदरक-लहसुन डालकर भूनें.
- अब इसमें हरे मटर डालकर चलाएं.
- 5 मिनट बाद उसमें घिसा नारियल डाल कर चलाएं.
- अब पैन को ढक दें और मटर को पकने दें.
- मटर पकने पर गैस को बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें.
- तैयार मिश्रण को मिक्‍सी में डालकर थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
- हरे मटर की चटनी तैयार है. इसे आप दाल, सब्‍जी या फिर पराठों के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (162 ratings)
4 avg from 162 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हरी मटर की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप हरे मटर  और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes