सौंठ की चटनी

सौंठ की चटनी

चाट, समोसे, कचौड़ी, पकौड़ों के साथ सौंठ की चटनी हो तो ये जायके और भी स्वादिष्ट हो जाते हैं. इसलिए पकवानों को दें एक परफेक्ट टेस्ट चटनी की इस रेसिपी के साथ..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप इमली का पेस्ट, एक कप पानी, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंठ पाउडर, एक चुटकी हींग
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 8 बड़े चम्मच गुड़
  • स्वादानुसार काला नमक, एक चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें.
- अब आंच धीमी करके तेल में जीरा डालें.
- जीरा तड़कने लगे तो इसमें सौंठ, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर मिलाएं.
- इसके बाद पैन में इमली का पेस्ट डालकर चलाएं और 2 मिनट तक इसे पकाएं.
- अब इमला के पेस्ट में गुड़ और नमक डालकर मिक्स करें. फिर इसे मिनट पकने दें.
- जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें.
- तैयार है सौंठ की खट्टी-मीठी चटनी. ये ठंडी हो जाए तो इसे किसी साफ जार में डालकर फ्रिज में रखें और जब चाहें चाट, कचौड़ी, समोसे या किसी भी स्नैक्स के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (169 ratings)
4 avg from 169 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सौंठ की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप इमली का पेस्ट, एक कप पानी, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंठ पाउडर, एक चुटकी हींग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes