तुलसी की चटनी
Back
चटनी वेज,ब्रेकफास्‍ट

तुलसी की चटनी

स्‍वाद के साथ सेहत भी बनी रहे तो खाने का जायका और भी बढ़ जाता है. ऐसी ही रेसिपी है तुलसी की चटनी की जो स्‍वाद के साथ ही सेहतमंद भी है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप ताजी टूटी तुलसी की पत्तियां
  • 10 लहसुन की कलियां
  • 3 अखरोट, आधे टुकड़ों किए हुए
  • 2 टेबल स्पून पिस्ता छिले हुए
  • 4 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल
  • 2 टेबल स्पून चीज, कसी हुई

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- लहसुन को कूट लें और फिर उसमें तुलसी की पत्तियां मिला दें.
- अब इन्हें मिलाकर चटनी की तरह पीस लें.
- चटनी में पिस्ता, अखरोट और ऑलिव ऑइल मिलाकर फिर से पीस लें.
- अब इसमें चीज डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- तैयार चटनी को किसी भी तरह के स्‍नैकस या फिर खाने के साथ सर्व करें.

ध्‍यान दें: पास्ता और पिज्‍जा के स्‍वाद को बढ़ाने के लिए भी इस चटनी को सॉस की तरह उपयोग में लाया जा सकता है.
- चटनी के रंग और स्‍वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें धनिया पत्‍ती भी डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (47 ratings)
4.4 avg from 47 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तुलसी की चटनी एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप ताजी टूटी तुलसी की पत्तियां और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes