अनारदाने की चटनी

अनारदाने की चटनी

खट्टे-मीठे-चटपटे स्वाद वाली अनारदाने की चटनी स्नैक्स के टेस्ट को डबल कर देती है. इस चटकारे वाले जायके का मजा लेना है तो आजमाएं यह रेसिपी -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 बड़े चम्मच सूखे अनार दाने, एक प्याज कटा हुआ, एक हरी मिर्च कटी हुई, एक बड़ा चम्मच हरी धनिया पत्ते कटे हुए, आधा बड़ा चम्मच पुदीना पत्ते कटे हुए, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच नींबू रस, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच गुड़
  • स्वादानुसार नमक या काला नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले आनारदाने पानी से अच्छी तरह धो लें.
- अब मिक्सर जार में आनारदाने, हरी धनिया, पुदीना पत्ते, प्याज, हरी मिर्च, नींबू रस, चाट मसाला, गुड़, जीरा पाउडर और नमक या काला नमक डालें.
- इसमें एक बड़ा चम्मच पानी डालकर जार का ढक्कन लगाएं और इसे मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें.
- लीजिए तैयार है अनारदाने की चटनी. अब इसे स्नैक्स या पराठों के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (44 ratings)
4.4 avg from 44 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अनारदाने की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 बड़े चम्मच सूखे अनार दाने, एक प्याज कटा हुआ, एक हरी मिर्च कटी हुई, एक बड़ा चम्मच हरी धनिया पत्ते कटे हुए, आधा बड़ा चम्मच पुदीना पत्ते कटे हुए, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच नींबू रस, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच गुड़ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes