किचन में मौजूद इन मसालों से ही बनता है सांभर मसाला पाउडर

किचन में मौजूद इन मसालों से ही बनता है सांभर मसाला पाउडर

सांभर बना रहे हैं और इसके स्वाद को डबल करना है तो घर में ही तैयार करें सांभर मसाला. इन टिप्स को पढ़कर झटपट तैयार करें यह मसाला और बढाएं सांभर का टेस्ट व खुशबू.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप चना दाल, एक कप धनिया के बीज, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 15 से 20 करी पत्ते, एक छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 2 बड़े चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच राई
  • 2 छोटे चम्मच साबुत काली मिर्च
  • 4 दालचीनी के टुकड़े
  • 6 से 7 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 3 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल

🍳 सुझाव

Time 15 से 30 मिनट
- गैस पर कड़ाही गर्म करें. सबसे पहले इसमें साबुत धनिया और करी पत्ते डालकर मध्यम आंच पर भूनें.
- धनिया के बीज हल्के ब्राउन हो जाएं तो इन्हें करी पत्तों के साथ एक प्लेट पर निकाल लें.
- अब कड़ाही में चना दाल डालकर हल्की ब्राउन होने तक भूनें. फिर इसे प्लेट में निकाल लें.
- इसके बाद राई और मेथी दाने डालकर खुशबू आने तक भूनें. इन्हें भी प्लेट में निकाल लें.
- अब कड़ाही में जीरा, काली मिर्च और दालचीनी डालकर 1 मिनट तक भूनें. इन्हें प्लेट में निकाल लें.
- फिर 30 सेकेंड तक साबुत लाल मिर्च भूनकर प्लेट में निकालें.
- इसके बाद नारियल को हल्का ब्राउन होने तक भूनें. इसे प्लेट में निकालकर, सारी सामग्री को ठंडा कर लें.
- अब सारी भुनी हुई सामग्री एक मिक्सर जार में डालें, साथ ही इसमें हल्दी डालकर बारीक पीस लें.
- लीजिए घर में ही तैयार है सांभर मसाला. इसे एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (215 ratings)
4.4 avg from 215 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

किचन में मौजूद इन मसालों से ही बनता है सांभर मसाला पाउडर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप चना दाल, एक कप धनिया के बीज, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes