ऐसे पहचानें अंडा अच्छा है या खराब

ऐसे पहचानें अंडा अच्छा है या खराब

आप बाजार से अंडे खरीद तो लाते हैं पर क्या जानते हैं कि ये अच्छे हैं या खराब. अगर नहीं जानते हैं तो अपनाएं ये टिप्स और घर पर चेक कर लें कि अंडे आखिर कितने ताजे हैं...

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- किसी बर्तन में पानी भरें और इसमें अंडा डालें. अगर अंडा नीचे ही ठहरा है तो इसका मतलब है कि वह अच्छा है. अगर तैरकर ऊपर आ गया तो वह खराब हो चुका है.
- थोड़े पुराने अंडे (लगभग एक सप्ताह) थोड़ा उछल कर तल पर पड़े रहेंगे.
- अगर अंडा अपनी छोटी नोक पर संतुलित होता है, और अपनी बड़ी नोक को ऊपर की तरफ रखता है, तो यह शायद करीब तीन सप्ताह पुराना है.
- अगर आप चाहें तो अंडे को फोड़कर भी देख सकते हैं कि यह कितना फ्रेश है और कितना पुराना. अगर अंडा फ्रेश होगा तो आप जब उसे फोड़कर किसी प्लेट में रखेंगे तो आपको तीन रंग और दो रिंग नजर आएंगी. रिंग आप ऐसे देखें-एक गाढ़ा पीला भाग, उसके बाद एक क्रीम कलर का थोड़ा बड़ा रिंग और अंत में आपको अंडे का सफेद भाग नजर आएगा. अगर अंडा पुराना हो चुका है तो आपको गाढ़ा पीला भाग और क्रीम कलर वाली रिंग एक ही नजर आएंगी.
- अंडे हो हिलाकर उसकी आवाज से भी पहचाना जा सकता है. अंडे को हिलाएं और कान के पास लगाएं. अगर आपको एक अलग तरह की छपछपाने की आवाज सुनाई दे, तो भलाई इसी में है कि आप उस अंडे का इस्तेमाल न करें. अगर आपको कुछ भी न सुनाई दे, तो संभावना है कि अंडा ठीक है.
- अंडे में ब्‍लड स्‍पॉट होना न तो बुरा होता है और न ही यह फर्टलाइज्‍ड अंडे की पहचान होती है. यह अंडे के निर्माण के समय किसी टूटी हुई रक्‍तवाहिनी के कारण होता है. क्‍योंकि समय के साथ यह ब्‍लड स्‍पॉट समाप्‍त हो जाते हैं, तो अगर किसी अंडे में आपको यह मिलता है तो इसका मतलब है कि आप ताजा अंडे का सेवन कर रहे हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (368 ratings)
4.2 avg from 368 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे पहचानें अंडा अच्छा है या खराब एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे ऐसे पहचानें अंडा अच्छा है या खराब और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes