ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 6 अंडे
- 1 प्याज
- 3 चम्मच तेल
- 1 तेजपत्ता
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच टमाटर पेस्ट
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर, नमक, स्वादानुसार
- 1 चम्मच पिसी कसूरी मेथी, आधा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 चम्मच किचन किंग मसाला
- 3 कप पानी, पेस्ट बनाने की सामग्री
- 2 प्याज
- 4 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 8 लहसुन कलियां
- 2 लौंग लौंग, आधा इंच दालचीनी
- 1 चम्मच सौंफ
- 3 मीडिमय साइज के टमाटर
विधि
- 3 प्याज छील लें. 1 प्याज को बारीक काट लें. बाकी 2 को बड़े टुकड़ों में काट लें, ग्रेवी बनाने के लिए.
- अब पेस्ट बनाने वाली सामग्रियों को जार में डालें और पीसकर बारीक पेस्ट बनाएं. (इसमें टमाटर न मिलाएं.)
- टमाटर की अलग प्यूरी तैयार करें.
- मध्यम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें तेज पत्ता और जीरा डालें.
- इसके बाद इसमें कटी हुई प्याज डालकर 2 मिनट तक भूनें फिर इसमें प्याज वाला पेस्ट डालकर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर या तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी तेल न छोड़ने लगे.
- अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. फिर टोमैटो प्यूरी और नमक मिलाएं.
- 5-7 मिनट पकाकर इसमें 3 कप पानी डालें. जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब इसमें उबले अंडे डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें अमचूर पाउडर और कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट तक और पकाएं.
- अब इसमें किचन किंग मसाला डालें. 2 मिनट के लिए ढककर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- धनिया पत्ती से गार्निशिंग कर गरमागरम सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पंजाबी अंडा मसाला एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 6 अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पंजाबी अंडा मसाला बनाने के लिए सबसे पहले 6 अंडे तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पंजाबी अंडा मसाला बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह पंजाबी अंडा मसाला रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पंजाबी अंडा मसाला बनाने के लिए 6 अंडे के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पंजाबी अंडा मसाला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पंजाबी अंडा मसाला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पंजाबी अंडा मसाला एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT