ऐसे रहेंगी रोटियां एकदम नरम

ऐसे रहेंगी रोटियां एकदम नरम

लाख कोशिशों के बाद भी आपकी बनाई रोटियां ज्यादा समय तक नरम और फूली नहीं रहतीं तो ये टिप्स आपकी खूब मदद करेंगे.

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- रोटियां सेंक कर सबसे पहले उन्‍हें कूलिंग रैक यानी रोटी रखने वाली जाली पर रखें.
- कैसरॉल में एक बड़े साइज का साफ पतला कॉटन का कपड़ा रखकर ही रोटियां रखें.
- जब सारी रोटियां सिक जाएं तब उन्‍हें कैसरॉल के अंदर रख कर उन्‍हें कपड़े से अच्छी तरह से ढक दें.
- याद रखें कि रोटी तभी कठोर होती है जब ये देर तक खुली हवा में रहती हैं. इससे इनकी नमी उड़ जाती है.
- आप रोटियों पर मक्खन या घी लगाकर रखेंगे तो भी यह 2 से 3 घंटे तक नरम रहेंगी.
- रोटी बनाने के लिए आटा ज्यादा सख्त या नरम न गूंदें. सख्त आटे की रोटी बहुत जल्दी सूख जाती है तो नरम आटे की रोटी बनाने में पलथन यानी सूखा आटा ज्यादा लगता है. इससे भी रोटी मुलायम नहीं बनती.

नोट:
- अगर आपके पास रोटी रखने वाली जाली नहीं है तो आप रोटी को सबसे पहले किसी कटोरे पर रखें और फिर उसे कैसरॉल में रखें. इससे रोटी से निकलने वाली भाप आराम से निकल जाएगी और रोटियां गीली नहीं होंगी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (1448 ratings)
4.1 avg from 1448 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे रहेंगी रोटियां एकदम नरम एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे ऐसे रहेंगी रोटियां एकदम नरम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes