सब्जी मसाला पाउडर

सब्जी मसाला पाउडर

सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए घर पर तैयार करें यह सब्जी मसाला. इसके बाद घर में कोई किसी सब्जी को खाने से इनकार नहीं करेगा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक बड़ा चम्मच जीरा
  • 7-8 सूखी लाल मिर्च, एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया, आधा बड़ा चम्मच सोंठ/ अदरक पाउडर, आधा बड़ा चम्मच काली मिर्च
  • 7-8 लौंग, आधा बड़ा चम्मच पीली राई
  • 8 हरी इलायची
  • 3 बड़ी इलायची
  • 2 बड़े चम्मच मेथी दाना
  • 2 बड़े चम्मच चना दाल, एक बड़ा चम्मच सौंफ
  • 4 टुकड़े दालचीनी, एक चक्र फूल, आधा चम्मच जायफल
  • 2 छोटे टुकड़े जावित्री, एक बड़ा चम्मच खसखस, आधा बड़ा चम्मच काला नमक

🍳 सुझाव

Time 5 से 15 मिनट
- गैस पर तवा गर्म करें और इसमें सभी मसालों को एक-एक करके भूनें. फिर ठंडा कर लें.
- अगर हल्दी, सोंठ और जायफल का पाउडर लिया है तो इनको ना भूनें.
- अब भुने मसालों को जार में डालकर बारीक पीस लें.
- इसमें हल्दी, सोंठ और जायफल पाउडर डालकर फिर पीसें.
- किसी बाउल में निकालें और ठंडा होने के बाद एयरटाइट जार में रख लें. जब जरूरत हो तब सब्जी की मात्रा के हिसाब से इसे इस्तेमाल करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (628 ratings)
4.3 avg from 628 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सब्जी मसाला पाउडर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक बड़ा चम्मच जीरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes