ऐसे बढ़ाएं खीर की मिठास

ऐसे बढ़ाएं खीर की मिठास

अक्सर खीर बनाते वक्त जल जाती है या फिर इसकी मिठास ज्यादा हो जाती है तो यह टिप्स आपके काम आएंगे...

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- खीर में क्रीमी टेक्स्चर चाहते हैं तो हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें.
- खीर बनाते वक्त इसमें छोटी इलायची या फिर केसर डाल देंगे तो स्वाद बढ़ जाएगा.
- खीर या दूध जल जाए तो इसमें पान का साबुत पत्ता डालकर आधे घंटे के लिए ढककर रखने से जलने का टेस्ट काफी कम हो जाएगा.
- खीर बनाने के लिए भारी तले का बर्तन इस्तेमाल करें, इससे यह जलेगी नहीं और स्वाद भी बना बढ़ेगा.
- खीर की मिठास ज्यादा हो गई है तो इसमें चावल का आटा डालकर 2-3 मिनट तक पका लें. मिठास कम और स्वाद बढ़ जाएगा.
- आप चाहें तो मिठास कम करने के लिए ब्रेड का बुरादा/पाउडर भी डाल सकते हैं. ब्रेड हर स्वाद को कंट्रोल कर देता है.
- गुड़ की खीर बनाते वक्त गुड़ हमेशा अंत में डालें और आंच बंद करके चलाएं. अगर पहले गुड़ डाल देंगे तो खीर फट जाएगी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (313 ratings)
4.2 avg from 313 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बढ़ाएं खीर की मिठास एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे ऐसे बढ़ाएं खीर की मिठास और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes