ऐसे तैयार करें फूले हुए गोलगप्पे...

ऐसे तैयार करें फूले हुए गोलगप्पे...

गोलगप्पे सभी को बहुत पसंद होते हैं. तो अब बिना किसी देरी के इन टिप्स को अपनाकर घर पर ही बनाएं फूले करारे गोलगप्पे...

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- गोल्गप्पे या तो सूजी-मैदा, आटा-सूजी या फिर सिर्फ आटे के बनते हैं.
- गोलगप्पे बनाने के लिए महीन सूजी या रवा का ही इस्तेमाल करें. मोटी सूजी से गोलगप्पे नहीं बन पाते हैं.  (यहां मिलते हैं 17 तरह के गोलगप्पे...)
- सूजी गूंदते वक्त पानी का बहुत कम इस्तेमाल करें. 1 कप रवा लिया हो तो केवल 4 बड़ा चम्मच पानी ही लें.
- अगर पानी की जरूरत हो तो आप ऊपर से हल्का बहुत छिड़क सकते हैं. (आप भी बना सकते हैं गोलगप्पे का खट्टा-मीठा पानी)
- ध्यान रहे कि आटा न ही ज्यादा टाइट गूंदे और न ही ज्यादा सॉफ्ट.
- गोलगप्पे तलते समय आंच धीमी ही रखें इससे यह करारे बेनेंगे.  (बेबी डॉल को पसंद है गोल-गोल गोलगप्पे)
- लोइयां तोड़ने के बाद आटा मोटा ही बेलें.
- बेलने के लिए सूखे आटे का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें. हल्का सा तेल लगा लें जिससे कि आटा चिपके नहीं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (96 ratings)
3.8 avg from 96 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे तैयार करें फूले हुए गोलगप्पे... एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे ऐसे तैयार करें फूले हुए गोलगप्पे... और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes