बेबी डॉल सनी लियोनी को पसंद है गोल-गोल गोलगप्पे

बेबी डॉल सनी लियोनी को पसंद है गोल-गोल गोलगप्पे

बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से फेमस सनी लियोनी को खाने में सबसे ज्यादा पानी पूरी यानि गोलगप्पे पसंद हैं. इसका खट्टा-मीठा स्वाद इन्हें बहुत लुभाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • गोलगप्पे के लिए, एक कप सूजी (रवा), आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा छोटा चम्मच नमक, एक चम्मच तेल, एक बड़ा चम्मच मैदा, भरावन के लिए
  • 2 उबले आलू, कटे हुए, आधा कप उबले काबुली चने, आधा कप प्याज, बारीक कटा हुआ, एक बड़ा चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार काला नमक
  • 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, पानी के लिए, आधा कप पुदीना पत्ता बारीक कटा हुआ, आधा कप धनिया पत्ती बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस, एक चम्मच इमली का पेस्ट, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 बड़ा चम्मच गुड़, एक चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, एक चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार काला नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से फेमस सनी लियोनी को खाने में सबसे ज्यादा पानी पूरी यानि गोलगप्पे पसंद हैं. इसका खट्टा-मीठा स्वाद इन्हें बहुत लुभाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
- सबसे पहले एक कटोरी में सूजी, नमक, मैदा और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब मैदा और सूजी के मिश्रण में तेल और आवश्यकतानुसार पानी डालकर रोटी के आटे की तरह गूंद लें.  (ऐसे तैयार करें फूले हुए गोलगप्पे...)
- इसके बाद आटे को गीले कपड़े से ढककर कर 30 मिनट के लिए रख दें.
- 30 मिनट बाद आटे से एक लोई बनाएं. फिर लोई से पतली रोटी बेल लें. (आप भी बना सकते हैं गोलगप्पे का खट्टा-मीठा पानी)
- अब एक छोटे ढक्कन से रोटी में से गोल-गोल पूरी काट लें. इन पूरियों को निकाल कर प्लेट में रखते जाएं. इसी तरह पूरे आटे में से पूरियां तैयार कर लें. (यहां मिलते हैं 17 तरह के गोलगप्पे...)
- धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें . तेल के गर्म होते ही एक साथ 5 से 6 पूरियां डालकर तलें.
- पूरियों को पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलकर प्लेट में निकालें. जब तक पूरी ठंडी न हो जाएं इन्हें खुला रखें.
- पानी पूरी के लिए पूरियां तैयार हैं. (चॉकलेट पानी पूरी)
-पानी पूरी के लिए भरावन और पानी तैयार करने का तरीका
- कटोरे में आलू, प्याज, धनिया पत्ते, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, उबले चने और लाल मिर्च पाउडर डालकर, सारी सामग्री अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब पुदीने के पत्ते, धनिया पत्ती , अदरक, इमली का पेस्ट, गुड़, हरी मिर्च , चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- इस पेस्ट में 4 कप पानी डालकर मिक्स करके छान लें.
- लीजिए तैयार है पानी पूरी का भरावन और पानी. अब पूरी को बीच से फोड़कर उसमें थोड़ा आलू का भरावन डालकर और पानी भरकर खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (28 ratings)
4.5 avg from 28 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेबी डॉल सनी लियोनी को पसंद है गोल-गोल गोलगप्पे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे गोलगप्पे के लिए, एक कप सूजी (रवा), आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा छोटा चम्मच नमक, एक चम्मच तेल, एक बड़ा चम्मच मैदा, भरावन के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes