धनिया चूरमा

धनिया चूरमा

व्रत में खाने के लिए धनिया का चूरमा भी बनाया जा सकता है. आप इस चूरमे को छोटी पिन्नी की तरह भी आकार दे सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • सूखा धनिया पाउडर: 100 ग्राम, देसी घी: 40 ग्राम, मगज (खरबूजे के बीज): 50 ग्राम, बादाम: 10-12, काजू: 10, पिस्ता (बारीक कटा): 20 ग्राम, भूरा शुगर: 120 ग्राम

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 4 - 6
गैस पर कड़ाही रख देसी घी डालें. घी पिघलने पर उसमें धनिया पाउडर डालें.

मंदी आंच पर भूनें, लगातार चलाती रहें. हल्‍का सुनहरा हो जाए तो मगज डालें और एक-दो मिनट तक भूनें, जब तक मगज का रंग भी भूरा न हो जाए.

अब इसमें कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम डालें. इसे एक मिनट तक और भूनें. आंच से उतार कर भूरी शुगर मिलाएं. दोबारा आंच पर रखें और चलाती रहें. भुनने पर ठंडा होने दें.

चूरमा परोसे जाने को तैयार है.

नोट: आप इस चूरमे को छोटी पिन्नी की तरह भी आकार दे सकती हैं. इसे काजू के टुकड़ों से सजाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (64 ratings)
4 avg from 64 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

धनिया चूरमा एक लोकप्रिय व्रत-त्‍योहार रेसिपी है, जिसे सूखा धनिया पाउडर: 100 ग्राम, देसी घी: 40 ग्राम, मगज (खरबूजे के बीज): 50 ग्राम, बादाम: 10-12, काजू: 10, पिस्ता (बारीक कटा): 20 ग्राम, भूरा शुगर: 120 ग्राम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes