मूंगफली के लड्डू

मूंगफली के लड्डू

अगर आप अब तक मूंगफली भूनकर यूं ही खाते आ रहे हैं तो अब इसे भूनने के बाद इनसे स्वादिष्ट लड्डू भी बनाएं. पकवानगली में जानें इसकी विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • एक कटोरी भुनी हुई मूंगफली, आधा कप चीनी बूरा, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर (चाहें तो), एक छोटी कटोरी घी, एक कटोरी बारीक कटे पिस्ता और बादाम

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 4 - 6
- मूंगफली के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले भुनी मूंगफली के सारे छिलके उतार लें और एक मिक्सर जार में मूंगफली को दरदरा पीस लें. (ब्रेड से ऐसे बनाएं पेड़े)
- मूंगफली के मिश्रण को एक कटोरी में निकालकर इसमें चीनी बूरा, घी और इलायची पाउडर मिलाएं. 
- बस अब क्या हथेलियों पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और झटपट लड्डू बना लें. (एप्पल कोकोनट बर्फी)
- तैयार है मूंगफली के लड्डू. बारीक कटे पिस्ता और बादाम से सजाएं. (झटपट बनाएं बनाना अप्पे)

नोट:
- मूंगफली को धीमी आंच में ही भूनें.
- मूंगफली भूनते समय इसे कड़छी से लगातार चलाते रहें.
- अगर मूंगफली जरा सी भी जल जाएगी यानि उसमें कालापन आ जाएगा तो लड्डू भी खाने में कड़वे लगेंगे.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (8 ratings)
4.3 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूंगफली के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी भुनी हुई मूंगफली, आधा कप चीनी बूरा, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर (चाहें तो), एक छोटी कटोरी घी, एक कटोरी बारीक कटे पिस्ता और बादाम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes