व्रत वाली मटर पनीर की सब्‍जी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

व्रत वाली मटर पनीर की सब्‍जी

व्रत के दौरान फलाहारी का स्‍वाद बदलने के लिए बनाएं बिना लहसुन-प्‍याज के बनने वाली मटर पनीर की सब्‍जी. जानें इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 200 ग्राम पनीर
  • 3 कप उबले मटर
  • 1 कप टमाटर प्‍यूरी
  • 1 चम्‍मच अदरक-मिर्च का पेस्‍ट
  • 1 छोटा चम्‍मच जीरा
  • 1 छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच भूना जीरा पाउडर
  • 1 चम्‍मच कटा हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस
  • 2-3 साबुत सूखे लाल मिर्च
  • 2 चम्‍मच घी, सेंधा नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर अलग रख लें.
- अब कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और फिर उसमें सूखे लाल मिर्च, जीरा और मिर्च अदरक का पेस्‍ट डालकर भूनें.
- तैयार पेस्‍ट में टमाटर प्‍यूरी, मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्‍छी तरह मसाले फ्राई कर लें.
- जब प्‍यूरी घी छोड़ दे तो उसमें पनीर और मटर डालकर अच्‍छी तरह मिला लें.
- सेंधा नमक डालकर मिलाएं और फिर दो कप पानी डालकर ढककर 5 मिनट तक पका लें.
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो उसमें कटा हर धनिया और नींबू का रस डालकर मिलाएं और दो मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
- केले की पूरी या कुटू की पूरी के साथ इसे फलाहारी में सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (172 ratings)
4 avg from 172 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

व्रत वाली मटर पनीर की सब्‍जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes