कुट्टू के आटे का डोसा बनाने की विधि
व्रत में वही पुरानी चीजें खाकर बोर हो गए हैं तो मेन्यू को कुछ नया बनाते हैं. इसी लिस्ट में पेश है एक नई खास रेसिपी, कुट्टू के आटे का डोसा.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- भरावन के लिए सामग्री, उबले हुए 3 आलू
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून अदरक कद्दूकस की हुई
- स्वादानुसार सेंधा नमक, घी, डोसे के लिए सामग्री
- 5 टेबलस्पून कुट्टू का आटा
- 1 से 2 अरबी उबली हुई
- 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून अजवायन
- स्वादानुसार सेंधा नमक, घी
विधि
- उबले आलू छीलकर हल्के मैश कर लें.
- गैस पर एक पैन में घी गर्म करें और उसमें आलू डालकर फ्राई करें.
- फिर आलू में अदरक, लाल मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर एक बड़े चम्मच से मिक्स करें.
- 4 से 5 मिनट तक मध्यम आंच पर आलू चलाते रहें और फ्राई होने दें.
- अब गैस बंद करके फ्राइड आलू एक तरफ रख दें.
कुट्टू का डोसा बनाने की विधि
- एक कटोरे में उबली अरबी अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब अरबी में कुट्टू का आटा और नमक मिक्स कर लें. फिर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर आटा और अरबी अच्छे से फेंट लें.
- आटे के मिश्रण में अजवायन, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च मिलाकर, एक बार फिर फेंट कर न ज्यादा गाढ़ा, न ज्यादा पतला डोसे का घोल तैयार कर लें.
- गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें, फिर तवे पर चारों तरफ थोड़ा घी लगाएं.
- अब एक बड़े चम्मच से तवे पर डोसे का घोल डालकर, चम्मच से तवे पर गोल शेप में पतला फैलाएं.
- डोसे को हल्का ब्राउन होने तक सेकें. इसके बाद उसके चारों तरफ किनारे पर घी डालकर डोसा पलट लें और दूसरी तरफ से भी घी लगाकर सेंकें.
- अब डोसे पर फ्राइड आलू का भरावन रख कर, डोसा फोल्ड करके तवे से हटाकर एक प्लेट में रख लें.
- इसी तरह जितनी जरूरत हो और भी डोसे सेंक कर तैयार करके, दही और हरी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कुट्टू के आटे का डोसा बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे भरावन के लिए सामग्री, उबले हुए 3 आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
कुट्टू के आटे का डोसा बनाने की विधि बनाने के लिए सबसे पहले भरावन के लिए सामग्री, उबले हुए 3 आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
कुट्टू के आटे का डोसा बनाने की विधि बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह कुट्टू के आटे का डोसा बनाने की विधि रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
कुट्टू के आटे का डोसा बनाने की विधि बनाने के लिए भरावन के लिए सामग्री, उबले हुए 3 आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, कुट्टू के आटे का डोसा बनाने की विधि को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
कुट्टू के आटे का डोसा बनाने की विधि का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
कुट्टू के आटे का डोसा बनाने की विधि एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT