आम की रबड़ी

आम की रबड़ी

आम की रबड़ी आप व्रत में भी खाने के लिए बना सकते हैं. आप चाहें तो इस रबड़ी को मेहमानों या फिर बच्‍चों के लिए भी बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 100 ग्राम चीनी, कुछ केसर
  • 2 पूरी तरह से पके हुए आम
  • 1 आम छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 50 ग्राम पिस्ता

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- आम की रबड़ी बनाने के लिए एक खुली कड़ाही में दूध गर्म होने रखिए.
- दूध में जब उबाल आए तो उसमें चीनी और केसर मिला दें.
- दूध को अब कम आंच पर उबालते रहे. तब तक उबालें जब तक ये एक तिहाई न हो जाए.
- इस दौरान इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध कड़ाही में चिपके नहीं.
- दूध जब एक तिहाई रह जाए तब इसे ठंडा होने दें.
- अब इसमें सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें.
- आम की रबड़ी को अच्‍छा ठंडा होने पर आम के टुकड़ों के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (160 ratings)
4 avg from 160 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम की रबड़ी एक लोकप्रिय कुछ मीठा हो जाए रेसिपी है, जिसे 1 लीटर फुल क्रीम दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes