मावा मोदक

मावा मोदक

चावल के आटे से हटकर मोदक में नया स्वाद चाहिए मावा मोदक बनाए जा सकते हैं. जानिए इनको बनाने का तरीका-

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 400 ग्राम मावा (खोया)
  • 1/4 कप चीनी
  • 1/4 चम्मच हरी इलायची पाउडर, एक चुटकी केसर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- एक नॉन-स्टिक पैन को गैस पर रखें और उसमें मावा व चीनी डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाएं.
- जैसे ही मावा और चीनी पिघल कर अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसमें केसर मिलाएं और मिश्रण को गाढ़ा होने तक चलाते रहें.
- मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें इलायची पाउडर मिलाकर कुछ देर और चलाएं.
- गैस बंद करने के बाद मावा के इस मिश्रण को ठंडा होने दें.
- फिर इस मिश्रण को नीबे के आकार में बराबर हिस्सों में बांट लें और मोदक का आकार दें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (198 ratings)
4.2 avg from 198 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मावा मोदक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 400 ग्राम मावा (खोया) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes