फलाहारी आलू पनीर टिक्की

फलाहारी आलू पनीर टिक्की

अगर आप सोचते हैं कि व्रत में आपके पास फलाहार में कुट्टे और सिंघाड़े के आटे से अलावा ज्यादा चीजें नहीं हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. हम बता रहे हैं आलू पनीर टिक्की की डिश जिसे आप व्रत में खा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 200 ग्राम पनीर, कद्दूकस किया हुआ
  • 3 उबले आलू, डेढ़ बड़े चम्मच खोया, आधा छोचा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
  • 2 बड़े चम्मच सिंघाडे़ का आटा
  • 2-3 बड़े चम्मच कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश और पिस्‍ते), तलने के लिए घी, स्‍वादानुसार सेंधा नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बडे़ बर्तन में मेवे छोड़कर बाकी की सभी चीजों को मिला लें.
- जरूरत के अनुसार नमक और मसाले मिलाएं.
- अब इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से गूथें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बीच में दो टुकड़े मेवे के भरें.
- एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- जब घी गर्म हो जाए तो इन लोइयों को थोड़ा चपटाकर (टिक्की जैसा) गोल्‍डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- अब इन टिक्कियों को पेपर टिशू पर निकालकर कुछ देर रखें.
- इन टिक्कियों को गर्मागर्म ही हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व करें और व्रत में मजे से खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (49 ratings)
4 avg from 49 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फलाहारी आलू पनीर टिक्की एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर, कद्दूकस किया हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes