रवा गुझिया

रवा गुझिया

होली पर घरों में कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं. इनमें से गुझिया खासतौर से होली स्पेशल स्वीट्स में शामिल है. इनके कई जायके हैं, जिनमें से एक है रवा गुझिया. यहां सीखें इसे बनाने का आसान तरीका...&nbsp

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कप मैदा
  • 6 बड़े चम्मच घी, तेल या घी, भरावन के लिए -
  • 2 कप रवा (सूजी)
  • 4 कप मावा (चाहें तो), एक चम्मच इलायची पाउडर, एक कप नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • 3 बड़े चम्मच किशमिश
  • 5 बड़े चम्मच काजू कटे हुए
  • 4 कप चीनी का बूरा (पिसी हुई चीनी)

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
- गुझिया का खोल (बाहर की परत) बनाने के लिए मैदा छान लें.
- इसमें घी मिलाएं और फिर जरूरत के हिसाब से पानी डालते हुए सख्त गूंद लें. इसे थोड़ी देर के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख दें.
- अब भरावन तैयार करने के लिए गैस पर कड़ाही गर्म करें. इसमें मावा डालकर मध्यम आंच पर 3 मिनट तक भूनें. मावा चलाते रहें ताकि जले न.
- जब मावा पिघल जाए तो गैस बंद कर दें. अब गैस पर पैन गर्म करें इसमें रवा डालकर मध्यम आंच पर भूनें.
- रवा चलाते रहें जब यह हल्का ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें.
- अब बर्तन में रवा, मावा, चीनी का बूरा, किशमिश, कसा हुआ नारियल, काजू और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसके बाद तैयार मैदे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से को गोल आकार देने के बाद छोटी रोटी में बेल लें.
- गुझिया बनाने का सांचा लें और इसमें दोनों तरफ हल्का तेल लगा दें. अब बेली हुई रोटी को इस सांचे में रखें और एक चम्मच के करीब तैयार की गई भरावन की सामग्री को इसमें मिला दें.
- सांचा बंद करें और जो भी हिस्सा बाहर रह जाए, उसे हटा दें.
- इसी तरह सारे आटे से गुझिया तैयार करें और एक गीले कपड़े पर रखते जाएं.
- कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और मध्यम आंच पर एक बार में 4-5 गुझिया डीप फ्राई कर लें. जब गुझिया हल्की सुनहरी होने लगे तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सारी गुझिया तल लें.
- तैयार है रवा गुझिया. जब सारी गुझिया ठंडी हो जाएं तो एयर टाइट कंटेनर में बंद कर दें और जब चाहें सर्व करें.

ध्यान दें - अच्छी गुझिया बनाने के लिए रोटी को ध्यान से बेलें. यह न ज्यादा मोटी हो न ज्यादा पतली. भरावन की सामग्री भी अधि‍क न डालें. ऐसा करने से तलते समय गुझिया फट सकती हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (250 ratings)
4.3 avg from 250 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रवा गुझिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes