राजगिरी आटे की पूरी

राजगिरी आटे की पूरी

व्रत के दौरान अनाज नहीं खाया जाता है. ऐसे में उपवास रखने वाले राजगिरी आटे की पूरी को खासा पसंद करते हैं. पेश है इसे बनाने का तरीका -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप राजगिरी आटा, उबला हुआ एक आलू
  • स्वादानुसार सेंधा नमक, आटा गूंदने के लिए पानी, घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- उबले हुए आलू को छीलकर कद्दूकस करें. इसके बाद आटा छान लें.
- फिर एक बर्तन में कद्दूकस आलू, राजगिरी आटा और नमक डालकर आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसके बाद थोड़ा पानी डालकर आलू और आटे के मिश्रण को पूरी बनाने के लिए गूंद लें. ध्यान रखें आटा चिपचिपा नहीं हो.
- अब आटे की लोई बनाकर, उसमें सूखा राजगिरी आटा लगाएं और गोल-गोल पूरियां बेलकर तैयार कर लें.
- गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें, और उसमें पूरियां डालकर सुनहरे होने तक दोनों तरफ से सेक लें.
- पूरियों को एक प्लेट में किचन पेपर पर निकाल लें. व्रत वाली आलू की सब्जी और दही के साथ इसका मजा लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (292 ratings)
4.5 avg from 292 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजगिरी आटे की पूरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप राजगिरी आटा, उबला हुआ एक आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes