गाजर की कांजी

गाजर की कांजी

गर्मियों में लोग खाने से ज्यादा पीने वाली चीजें पसंद करते हैं. इस मौसम में गाजर की कांजी का मसालेदार स्वाद आपको तरोताजा कर देगा. यहां सीखें इसे बनाने का तरीका -  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गाजर छिली और कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच राई पिसी हुई, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 4 कप पानी

🍳 विधि

Servings 2 - 4
- गाजर को उंगली जितनी मोटाई और लंबाई में काट लें.
- अब गैस पर बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें गाजर के टुकड़े डालें.
- जब पानी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें.
- अब गाजर के पानी को ठंडा करें. फिर इसमें नमक, राई, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर मिक्स करें.
- इसके बाद गाजर के मिक्सचर को एक जग में डालकर इसके ऊपर कपड़ा बांध दें.
- अब इसे 2 से 3 दिन तक धूप में रखें.
- इसके बाद कांजी को फ्रीज में रखकर ठंडा करें.
- तैयार है गाजर कांजी. अब इसे ग्लास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

नोट : एक बार कांजी बनाकर 5 से 6 दिन तक पी जा सकती है. इसे फ्रिज में रखकर स्टोर करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (98 ratings)
4.2 avg from 98 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गाजर की कांजी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गाजर छिली और कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes