लेमन आइस टी

लेमन आइस टी

कभी मन कुछ अच्छा और अलग पीने का करता है. ठंडा-ठंडा ऑप्शन तलाश रहे हैं तो बनाएं आइस टी. इसे घर पर होने वाली पार्टी में स्नैक्स के साथ भी सर्व किया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक से डेढ़ छोटा चम्मच चाय पत्ती, एक से डेढ़ कप पानी, चीनी दो चम्मच (स्वादानुसार), एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 3-4 क्यूब बर्फ

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- एक पैन में पानी को उबालें. जब बुलबुले उठने लगें तो चाय पत्ती डालकर 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर उबाल लें.
- चाय के पानी को एक अलग पैन में छान लें और स्वादानुसार चीनी मिलाएं.
- पानी जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो नींबू का रस मिलाएं.
- एक गिलास में बर्फ डालें और इसके ऊपर चाय का तैयार पानी डालें. आपके लिए लेमन आइस टी तैयार है.
नोट- अच्छे स्वाद के लिए चाय पत्ती को आंच पर ध्यान से उबालें और 3 मिनट से ज्यादा न रखें. वरना यह स्ट्रॉन्ग होकर कड़वी हो सकती है.
* इस चाय को गर्म पीना हो तो चीनी व नींबू साथ ही उबले पानी में मिलाएं और कप में डालकर पिएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (121 ratings)
4.1 avg from 121 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लेमन आइस टी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक से डेढ़ छोटा चम्मच चाय पत्ती, एक से डेढ़ कप पानी, चीनी दो चम्मच (स्वादानुसार), एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes