मैंगो फलूदा

मैंगो फलूदा

इस मौमस में आम की भरमार है तो बनाएं मजेदार और लजीज हेल्दी ड्रिंक, जिसका नाम है मैंगो फलूदा. आइए जानते हैं क्या है बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप फलूदा सेंव
  • 1 कप वनीला आइसक्रीम
  • 2 बड़ा सब्जा के दाने, आवश्यकतानुसार पानी
  • 3 कप दूध
  • 1 आम पका और कटा हुआ
  • 2 आम की प्यूरी
  • 4 चम्मच मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता)
  • 3 बड़ा चम्मच गुलाब जल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बाउल या बर्तन में सब्जा के दाने में पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए रखें. पानी की मात्रा इतनी हो कि दाने पूरी तरह से फूल जाएं.
- इसके बाद मध्यम आंच में एक पैन में फलूदा सेव में आवश्यकतानुसार पानी डालकर उबाल लें.
- जब यह उबल जाएं तो इसका पानी निकालकर ठंडे पानी से धोकर कटोरी में निकाल लें.
- अब कांच के गिलास में 1 चम्मच गुलाब जल, 2 चम्मच सब्जा डालें.
- फिर इसके ऊपर 2 से 3 चम्मच फलूदा सेंव, मैंगो प्यूरी, और 1 तिहाई कप दूध डालें. इस प्रक्रिया को दोबारा अपनाएं.
- इसके बाद मिश्रण पर कटा आम, आइसक्रीम और मेवे डालकर मैंगो फलूदा सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (29 ratings)
3.6 avg from 29 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैंगो फलूदा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप फलूदा सेंव और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes