जलजीरा

जलजीरा

कोई रिफ्रेशमेंट ड्रिंक लेना हो या घर की पार्टी में कोई ड्रिंक सर्व करनी है तो बनाएं स्वादिष्ट जलजीरा जो आपके गले के साथ-साथ पेट को भी पहुंचाएगा ठंडक.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप हरी धनिया पत्ती, आधा कप पुदीना पत्ती
  • 2 बड़े चम्मच भुना पिसा हुआ जीरा-सौंफ, एक छोटी चम्मच काला नमक, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, एक चुटकी हींग, एक बड़ा चम्मच अमचुर पाउडर
  • 2 नींबू
  • 2 छोटी चम्मच शक्कर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 ग्लास ठंडा पानी

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- पुदीना और धनिया पत्तियों को साफ करके और धो लें, अदरक को भी छील कर धोएं और काट लें.
- अब मिक्सर जार में हरी धनिया की पत्तियां, पुदीने की पत्तियां, अदरक, भुना पिसा हुआ जीरा-सौंफ, शक्कर, हींग, काला नमक और नमक डालकर थोड़ें पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें.
- उसके बाद एक जग में 2 ग्लास ठंडा पानी डालें, और उसमें तैयार किया हुआ पेस्ट अच्छे से मिलाएं.
- फिर पानी में नींबू का रस निचोड़कर मिला लें.
- जलजीरा में और चटपटापन चाहते हैं तो उसमें सोडा पानी और पिसी काली मिर्च मिला सकते हैं.
- आपके रिफ्रेशमेंट के लिए तैयार है ताजगी से भरा जलजीरा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (158 ratings)
4.4 avg from 158 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जलजीरा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप हरी धनिया पत्ती, आधा कप पुदीना पत्ती और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes