नींबू शिकंजी

नींबू शिकंजी

थका हुआ महसूस कर रहें, तो रिफ्रेशमेंट के लिए बेस्ट ऑप्शन है...नींबू शिकंजी. जानें टेस्टी शि‍कंजी बनाने का तरीका

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक नींबू
  • 2 ग्लास पानी, एक चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार काला नमक (व्रत में सेंधा नमक)
  • स्वादानुसार चीनी, कुछ बर्फ के टुकड़े

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- एक कटोरे या जग में दो ग्लास पानी लें.
- नींबू को चाकू से दो टुकड़ों में काट लें.
- अब पानी में नींबू के टुकड़ों का रस निचोड़ लें.
- फिर नींबू पानी में भुना जीरा पाउडर, काला नमक और चीनी मिलाकर एक चम्मच से चलाएं.
- चीनी के घुलने तक चम्मच से नींबू पानी को चलाते रहें.
- अब शिकंजी को एक छलनी से छान कर ग्लास में डालें.
- शिकंजी में बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडी-ठंडी पिएं और तरोताजा हो जाएं.

नोट : ठंडे पानी में चीनी देर से घुलेगी. तो पहले चीनी का घोल बनाकर रख सकते हैं. या फिर मिक्सी में पीसकर चीनी पाउडर बना लें और उसे इस्तेमाल में लाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (527 ratings)
4.3 avg from 527 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नींबू शिकंजी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक नींबू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes