ब्रेड-मूंगदाल पोहा
नाश्ता थोड़ा हेवी करना ही अच्छा रहता है लेकिन अगर आप हेल्दी खाना ही पसंद करते हैं तो आपको ब्रेड-मूंगदाल पोहा जरूरी पसंद आएगा. आज ही ट्राई करें इसकी फटाफट रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप अंकुरित मूंग
- 2 कप ब्रेड, टुकडों में कटी हुई
- 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ा टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- ½ चम्मच राई
- 1 छोटा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया
- ½ कप मूगंफली, भूनी दरदरी कुटी हुई
- ½ कप ताजा नारियल, कद्दूकस किया हुआ
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 बड़े चम्मच कटा हरी धनिया, नमक स्वादानुसार
विधि
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई डालें कर गर्म करें, जब राई चटखने लगे तो उसमें कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- अब उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर मिलाएं और कुछ देर तक इसे भून लें.
- जब प्याज अच्छी तरह भून जाए तो उसमें टमाटर डालकर पकाएं और मूंगदाल डाल कर 5 मिनट तक ढककर पका लें.
- मूंग पक जाने के बाद ब्रेड के टुकड़े और नमक मिलाकर कुछ देर और भून लें.
- अब उसमें फिर दरदरी मूंगफली और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- मूंगदाल का पोहा तैयार है. इसे कटे हरे धनिया से सजाकर सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ब्रेड-मूंगदाल पोहा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 1 कप अंकुरित मूंग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ब्रेड-मूंगदाल पोहा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप अंकुरित मूंग तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ब्रेड-मूंगदाल पोहा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह ब्रेड-मूंगदाल पोहा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ब्रेड-मूंगदाल पोहा बनाने के लिए 1 कप अंकुरित मूंग के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ब्रेड-मूंगदाल पोहा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ब्रेड-मूंगदाल पोहा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ब्रेड-मूंगदाल पोहा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT