मटर इडली
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

मटर इडली

इडली को अलग-अलग तरह से बनाना चाहती हैं तो बनाएं मटर इडली. मटर इडली को आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकती हैं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मटर
  • 1/4 कप उड़द दाल
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच राई
  • 2 चम्मच चना दाल, भूनी हुई
  • 2 चम्मच नारियल, घिसा हुआ
  • 1 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ, आधा चम्मच हींग पाउडर
  • 2 तेल चम्मच, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- सबसे पहले मटर और उड़द दाल को पानी में दो घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- इसके बाद दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सी जार में डालकर में डालें और उसमें भूनी चने की दाल और हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लें.
- जब पेस्ट तैयार हो जाए, तब उसमें थोड़ा सा नमक और घिसा हुआ नारियल डाल कर घोल तैयार करें.
- अब पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें. उसमें राई और हींग डालकर छौंक तैयार करें.
- इस छौंक को और हरा धनिया इडली वाले मिश्रण में डालकर इसे अच्छी तरह चलाएं.
- तैयार घोल तैयार को इडली सांचे में डालकर इसे कूकर में रख भाप में पकाएं.
- जब इडली तैयार हो जाएं तो इसे सॉस और चटनी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (33 ratings)
4.3 avg from 33 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मटर इडली एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप मटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes