मसाला ब्रेड चाट
Back
हेल्‍दी फूड वेज,हेल्‍दी फूड

मसाला ब्रेड चाट

ब्रेड चाट को झटपट तैयार किया जा सकता है. ये खाने में भी चटपटी और मजेदार होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 8-10 ब्रेड स्लाइस
  • 3 टमाटर पिसे हुए
  • 2 प्याज बड़े टुकड़ो में कटे हुए
  • 2-3 हरी मिर्च, लहसुन की कुछ कलियां
  • 1 चम्मच अदरक, बारीक कटा हरा धनिया, जीरा, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- प्याज और हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन को मिलाकर बारीक पीस लें.
- अब एक पैन में तेल गरम करके जीरा डालें. इसके बाद तैयार प्याज-धनिए का पेस्ट डालकर भून लें.
- अब टमाटर पेस्ट डालें और अच्छी तरह भून लें. इसमें धनिया, हल्दी, पानी और नमक डाल दें. अब ब्रेड के टुकड़े डाल दें.
- ब्रेड जब पूरा पानी सोख लें तो गर्मागर्म मसाला ब्रेड पर अनार के दाने और बारीक सेव बुरका कर पापड़ और प्याज के साथ तुरंत सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (511 ratings)
3.7 avg from 511 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला ब्रेड चाट एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 8-10 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes