सोयाबीन का चीला
Back
हेल्‍दी फूड वेज,ब्रेकफास्‍ट

सोयाबीन का चीला

सोयाबीन का चीला बहुत हेल्‍दी होता है. इसे चाहें तो सुबह के नाश्‍ते में खाया जा सकता है. यूं तो इसे बनने में ज्‍यादा समय नहीं लगता, लेकिन इसकी तैयारी रात से करनी पड़ती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 100 ग्राम मूंग दाल
  • 50 ग्राम सोयाबीन
  • 2 टमाटर बारीक कटे
  • 25 ग्राम कटा पालक
  • 2 छोटे प्याज बारीक कटे हुए
  • 1 छोटा अदरक का टुकड़ा
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, चुटकीभर गरम मसाला, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, घी अथवा तेल आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- रातभर दाल और सोयाबीन को अलग-अलग भिगो दें. सुबह उसका छिलका उतारकर दोबारा धोएं और मिक्सी में पीस लें.
- अब मिश्रण में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, पालक, हरा धनिया, अदरक एवं सभी मसाले डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- इस मिश्रण को गरम तवे या नॉनस्टिक पैन में डालकर फैलाएं व दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें.
- अब इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (313 ratings)
4.3 avg from 313 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सोयाबीन का चीला एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes