पालक सूप
Back
सूप वेज

पालक सूप

स्वाद और सेहत, दोनों के लिहाज से पालक सूप बेहतरीन रहेगा. डाइटिंग पर हैं तो इसे डिनर में ले सकते हैं. किसी पार्टी के लिए भी इसे मेन्यू में शामिल किया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप पालक कटी हुई
  • 1/4 कप प्याज कटा हुआ, लहसुन की 2 से 3 कलियां बारीक कटीं, एक बड़ा चम्मच बेसन
  • 1/4 चम्मच जीरा पाउडर, एक तेज पत्ता
  • 2 कप पानी
  • स्वादानुसार काली मिर्च (पिसी हुई)
  • स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल या मक्खन

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- एक पैन में तेल या मक्खन गर्म करें और इसमें तेज पत्ता डालकर फ्राई करें. फिर बारीक कटे लहसुन डालकर हल्के ब्राउन होने तक भूनें.
- इसके बाद पैन में प्याज डालकर मध्यम आंच नर्म होने तक फ्राई करें.
- अब प्याज में कटी पालक, काली मिर्च और नमक मिलाकर एक बड़े चम्मच से चलाएं.
- पालक में बेसन डालकर मिक्स करें, और उसके बाद पैन में पानी डालकर पालक को बड़े चम्मच से अच्छी तरह चलाएं. धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट पालक में उबाल आने तक पकाएं.
- इसके बाद पालक में जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें, और गैस बंद करके पालक के मिक्सचर को ठंडा कर लें.
- मिक्सचर गुनगुना हो जाए, तो उसमें से तेज पत्ता निकाल दें, और हैंड ब्लेंडर से या मिक्सर में मिश्रण डालकर पीस लें.
- सूप गाढ़ा लग रहा हो तो उसमें थोड़ा और पानी मिलाकर चलाएं.
- सूप को गर्म करने के लिए एक बार फिर गैस पर रखकर 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर गर्म कर लें.
- फिर गर्मागर्म हेल्दी और टेस्टी पालक सूप एंजॉय करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (202 ratings)
4.2 avg from 202 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पालक सूप एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप पालक कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes