ब्रेड उपमा

ब्रेड उपमा

ब्रेड से बने पकवानों का स्वाद हर कोई पसंद करता है. यहां हम आपको बता रहे हैं ब्रेड के ट्विस्ट के साथ उपमा बनाने का तरीका. ब्रेड उपमा बनाना बेहद आसान है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 8 ब्रेड, एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 टमाटर बारीक कटे हुए
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, आधा कप मूंगफली के दाने भुने हुए (चाहें तो), आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच राई, एक चुटकी हींग
  • 4 करी पत्ते
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, हींग और करी पत्ते का तड़का लगाएं.
- अब इसमें प्याज और मूंगफली के दाने डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें हरी मिर्च, टमाटर, हल्दी और नमक डालकर 2 मिनट पकाएं.
- फिर पैन में ब्रेड के टुकड़े डालें, ऊपर से थोड़ा पानी छिड़कर मिक्स करें.
- इसे 2 मिनट मध्यम आंच पर भूनकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है ब्रेड उपमा. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (350 ratings)
4.1 avg from 350 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड उपमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 8 ब्रेड, एक प्याज बारीक कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes