अब इडली को दें  मीठा अंदाज

अब इडली को दें मीठा अंदाज

अगर आपके बच्चे कद्दू खाना पसंद नहीं करते हैं तो अब उन्हें खिलाएं इससे बनी इडली . यकीन मानिए झटपट चट कर जाएंगे और दोबारा जरूर मांगेंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मैदा
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप रवा
  • 2 कप कद्दूकस किया हुआ कद्दू
  • 2 कप दही, चुटकीभर मीठा सोडा, चुटकीभर बेकिंग पाउडर
  • 5 बादाम बारीक कटा हुआ
  • 5 काजू बारीक कटा हुआ
  • 4 किशमिश
  • 1 बड़ा चम्मच घी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में रवा, चीनी, मैदा, सोडा, बेकिंग पाउडर , कद्दूकस किया हुआ कद्दू , बारीक कटा हुआ बादाम, काजू, किशमिश, घी और दही मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार कर लें. 
- अब इडली का सांचा लें, उसमें थोड सा तेल लगाएं और एक चम्मच की मदद से बारी-बारी से सांचे में इडली का घोल डाल दें.
- तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डालें. 
- फिर कूकर में इडली का सांचा रख दें और 10 मिनट तक ढकन बंद करके बिना सीटी के पकाएं. 
- तय समय के बाद कूकर का ढक्‍कन खोल दें और दो मिनट बाद इडली का सांचा निकाल लें.
- अब सभी इडलियों को चाकू की मदद से निकालकर प्लेट में रख लें.
- मीठी इडली तैयार है. चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (15 ratings)
4.1 avg from 15 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अब इडली को दें मीठा अंदाज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes