एप्पल जैम

एप्पल जैम

बच्चे रोटी, परांठे और ब्रेड...जैम के साथ खाना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में उनकी हेल्थ और टेस्ट का ध्यान रखते हुए घर में फटाफट बनाएं एप्पल जैम.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 से 5 सेब छिले और कटे हुए, एक ग्लास पानी, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 4 कप चीनी पिसी हुई
  • 2 छोटी चम्मच हरी इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- गैस पर एक सॉस पैन रखें, इसमें पानी डालकर 10 मिनट तक उबालें.
- पानी में उबाल आने के बाद उसमें सेब के टुकड़े और नींबू रस डालें. एक प्लेट से पैन को ढक दें. धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक सेब नर्म होने तक पकाएं.
- जब सेब नर्म हो जाएं तो एक बड़े चम्मच से सेब को अच्छी तरह मैश करके उसमें चीनी मिलाकर चलाएं.
- सेब के मिक्सचर को लगातार एक बड़े चम्मच से चलाते रहें, ताकि वह पैन में चिपक कर जले नहीं. इसे मध्यम आंच पर 8 से 10 मिनट जैम की तरह होने तक पकाएं.
- अब जैम में इलायची पाउडर मिलाकर एक चम्मच जैम प्लेट में डालकर देखें, उससे पानी अलग बह रहा हो, तो जैम को और पकाएं.
- जैसे ही जैम उच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. इसे ठंडा करके एक जार में भरकर रख लें. फिर परांठा, ब्रेड पर स्प्रेड करके खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (257 ratings)
4.3 avg from 257 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एप्पल जैम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 से 5 सेब छिले और कटे हुए, एक ग्लास पानी, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes