चीजी मैकरोनी
Back
स्‍नैक्‍स ब्रेकफास्‍ट,लंच

चीजी मैकरोनी

मैकरोनी बच्‍चों को काफी पसंद होती है तो क्‍यों न घर पर ही बनाई जाए चीजी यम्‍मी मैकरोनी की रेसिपी...  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 पैकेट मैकरोनी
  • 2 क्यूब कॉटेज चीज
  • 1 कप टोमैटो प्यूरी
  • 4 टेबल स्पून टोमैटो सॉस
  • 1/2 टेबल स्पून चिली सॉस
  • 1 टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक स्वादानुसार, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- एक पैन में पानी में थोड़ा सा घी डालकर मैकरोनी उबाल लें.
- जब मैकरोनी उबल जाए तो इसे छन्‍नी में निकाल लें और इसके ऊपर ठंडा पानी डालकर छान लें और एक तरफ रख लें.
- एक पैन में थोड़ा तेल डाल कर गरम करें और फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्‍का गुलाबी भून लें.
- अब इसमें टमाटर प्यूरी डाल कर कुछ देर पकाएं और फिर इसमें चीज कस कर डाल दें.
- तैयार मसाले में नमक, काली मिर्च, चिली सॉस और टोमैटो सॉस डालकर पकाएं. - अब तैयार पेस्‍ट में मैकरोनी डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
- मैकरोनी को सर्विंग बॉउल या डिश में डालकर इसके ऊपर चीज डाल कर गरमागरम सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (421 ratings)
4.1 avg from 421 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चीजी मैकरोनी एक लोकप्रिय ब्रेकफास्‍ट,लंच रेसिपी है, जिसे 1 पैकेट मैकरोनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,इटैलियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes