चॉकलेट पराठा
Back
रोटी-पराठा वेज,पार्टी

चॉकलेट पराठा

चॉकलेट तो वैसे भी बच्‍चों को काफी पसंद होती है. अगर इसका पराठा बच्चों को खिलाएंगी तो उन्हें यह जरूर पसंद आएगा. झटपट बनाने के लिए जानें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप चॉकलेट पेस्‍ट
  • 3 कप गेहूं का आटा, आवश्यकतानुसार तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- एक कटोरे में आटा , नमक और पानी मिलाकर नरम आटा गूंद लें.
- इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर इसकी रोटी बेल लें.
- बेले हुए हिस्‍से में चॉकलेट पेस्‍ट बीच में रख कर फैलाएं. इसके बाद रोटी को चारों तरफ से फोल्ड करें और फिल बेल लें. (आप चाहें तो दो रोटियों के बीच में चॉकलेट पेस्ट रखें और कांटे की सहायता से इसके साइड को पैक कर दें.)
- मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें. जब यह गर्म हो जाए तो इस पर तेल लगाकर पराठे सेंक लें.
- पराठे को दोंनो साइड सुनहरा होने तक सेंक लें.
- तैयार पराठों को गर्मागर्म सर्व करें.
नोट-
- चॉकलेट पेस्ट आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (44 ratings)
4.2 avg from 44 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चॉकलेट पराठा एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 कप चॉकलेट पेस्‍ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes