बिना कुकर के फ्रिज में बनाएं बिस्किट केक

बिना कुकर के फ्रिज में बनाएं बिस्किट केक

केक हर बच्चे की पसंद होती है. अगर आप चाहते हैं घर पर ही केक बनाना पर ओवन न होने की वजह से नहीं बना पाते हैं तो लीजिए पकवानगली में जानें इसका हल. फ्रिज में ही तैयार करें बेस्ट बिस्किट केक.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 पैकेट बिस्किट्स
  • 1 छोटी कटोरी चीनी
  • 1 छोटी कटोरी ड्राई फ्रूट्स
  • 2 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
  • 1 छोटी कटोरी मक्खन
  • 5-6 चॉकलेट के पीस
  • 100 ग्राम क्रीम
  • 1 कप पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- बिस्किट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
- धीमी आंच में एक पैन में नट्स को हल्का भून लें और आंच बंद कर दें. (फ्रिज में बनाएं पनीर चीजकेक)
- अब भुने हुए नट्स को बिस्किट्स क साथ अच्छे से मिला लें.
- मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में चीनी, मक्खन, कोको पाउडर और पानी डालकर 4 से 5 मिनट तक उबालें और आंच बंद कर ठंडा होने के लिए रख दें. (सबको पसंद आएगा यह आटा केक)
- ठंडा होने के बाद इसे बिस्किट्स के साथ मिक्स कर लें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
- अब धीमी आंच में एक दूसरे पैन में क्रीम और चॉकलेट के पीस डालकर गर्म कर पूरी तरह से पिघला लें. (एगलेस अनारी केक)
- फ्रिज में केक निकालें और तैयार चॉकलेट क्रीम को केक के ऊपर फैला दें. (शुगर पेशंट भी खा सकते हैं यह केक)
- अब केक के बर्तन को फॉयल पेपर से ढककर फ्रिज में दोबारा 4 से 5 घंटे के लिए रख दें.
- तैयार है बिस्किट केक.

नोट:
- केक बनाने के लिए आप किसी भी बिस्किट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo- pinterest.se

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (37 ratings)
3.6 avg from 37 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिना कुकर के फ्रिज में बनाएं बिस्किट केक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 पैकेट बिस्किट्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes