दोई माछ

दोई माछ

बंगाली खाने के शौकीन लोगों के लिए हम लाए हैं एक ऐसी डिश जो आज-कल कम देखने को मिलती है, इस डिश की पहचान आप बनाए रखें और आज ही पकाएं दोई माछ.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • आधा किलो मछली, कटी हुई
  • 2 कप दही
  • 1 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 3 बड़ा चम्मच मैदा
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 दालचीनी के टुकड़े
  • 2 हरी इलायची
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 कप प्याज का पेस्ट
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, नमक स्वाद अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- मछली को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें, फिर एक बर्तन में मछली में मैदा डालकर लपेट लें.
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें और एक-एक करके मछली के पीस को तल लें.
- बचे हुए तेल में तेज पत्ता, इलायची, दालचीनी डालकर भुन लें फिर अदरक का पेस्ट, प्याज का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर मसाला भून लें.
- दही को अच्छी तरह से फेंटकर मसाले में डालें और धीमी आंच पर तेल अलग होने तक पकाएं.
- अब इसमें मछली और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं, थोड़ा-सा पानी मिलाएं और ग्रेवी गाढ़ा होने तक पकाएं.
- गर्मागर्म दोई माछ को रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (76 ratings)
4.3 avg from 76 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दोई माछ एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो मछली, कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes