गुजराती मोहनथाल

गुजराती मोहनथाल

गुजराती मोहनथाल स्वाद के मामले में उम्दा है और बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं है पर लोग इस जायके को भूलते जा रहे हैं. अब इस रेसिपी के साथ आप भी आजमाएं ये खास मिठास...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप बेसन, आधा कप दूध
  • 1/4 इलायची पाउडर
  • 1.5 (डेढ़) कप चीनी
  • 8 से 10 बादाम, कटे हुए
  • 8 से 10 पिस्ता, कटे हुए
  • 3/4 कप घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- बर्तन में बेसन छान लें.
- अब घी को हल्का गर्म कर लें और 2 चम्मच घी और दूध बेसन में डालकर इसे आपस में अच्छी तरह मिला लें.
- फिर कड़ाही में बचा हुआ घी डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- कड़ाही में बेसन का मिक्सचर और इलायची पाउडर डालकर चलाते हुए मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक भूनें.
- अलग बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच पर रखें. इसे 2 तार की चाशनी बनने तक पकाएं.
- जब भुना हुआ बेसन थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें धीरे-धीरे चाशनी डालते हुए बेसन को लगातार चलाते रहें.
- अगर आपको मिक्सचर सख्त लग रहा है तो इसमें आवश्यकतानुसार थोड़ा और दूध डालकर मिलाएं इससे मिश्रण नर्म हो जाएगा.
- अब मिक्सचर को किसी थाली या ट्रे में डालकर फैलाएं. इसके ऊपर से बादाम और पिस्ता डालें.
- इसके बाद मिश्रण को चौकोर टुकड़ों में काटें.
- जब मोहनथाल पूरी तरह ठंडे हो जाएं तो इन्हें ट्रे से हटाकर किसी साफ जार में रखकर स्टोर करें. फिर जब चाहें मीठे में ये खास मिठाई सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (316 ratings)
4.4 avg from 316 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुजराती मोहनथाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन, आधा कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes