चाशनी बनाने का सही तरीका

चाशनी बनाने का सही तरीका

कई तरह की मिठाइयों में चाशनी का उपयोग किया जाता है. आइए जानें, घर पर मिठाई बनाते समय कैसे बनाएं चाशनी को एकदम परफेक्‍ट ताकि बिगड़ने न पाए स्‍वीट डिश का जायका. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप चीनी
  • 2 चम्‍मच दूध
  • 1½ कप पानी

🍳 सुझाव

Time 30 मिनट से 1 घंटा

- एक पैन में चीनी और पानी डाल कर गरम करें.
- उबाल आने पर दूध डालें. ऐसा करने से चीनी की गंदगी ऊपर आ जाती है.
- चाशनी में बन रहे झाग को छलनी से हटाते जाएं.
- अब इसे मीडियम आचं पर 8-10 मिनट तक पकाएं.
- उंगली से चेक करके देखें, अगर दोनों उंगलियों के बीच में एक तार बन जाए तो आपकी एक तार की चाशनी तैयार है.
- यह एक तार की चाशनी बनाने के लिए है. अगर आप दो तार की चाशनी बनाना चाह रही हैं तो इसी चाशनी को 2-3 मिनट तक पकाएं और तीन तार की चाशनी के लिए दो तार की चाशनी को 2-3 मिनट तक पकाएं.
- चाशनी को छान कर बाउल में डाल लें.
- आप चाहे तो इलायची और केसर इसमें डालें और अपनी पसंद की मिठाई में इसका उपयोग करें.
ध्‍यान दें: केन्डी थर्मामीटर से तापमान लेकर भी चाशनी बनाई जाती है.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (270 ratings)
4.2 avg from 270 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाशनी बनाने का सही तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes