माइक्रोवेव में बनाएं आलू की सूखी सब्जी

माइक्रोवेव में बनाएं आलू की सूखी सब्जी

माइक्रोवेव में आसान रेसिपी तैयार करना भी कई बार कठिन लगता है. यहां जानें माइक्रोवेव में झटपट आलू की सूखी सब्जी बनाने का तरीका..  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 आलू छिले और कटे, एक प्याज बड़े टुकड़ों में कटा
  • 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा या जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले बड़े बर्तन में आलू, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा और एक चम्मच तेल डालें.
- इसके बाद आलू को अच्छी तरह चलाते हुए सारी सामग्री मिलाएं.
- अब आलू को माइक्रोवेव कंटेनर में डालें.
- आलू में ऊपर से एक चम्मच तेल और डालें. फिर कंटेनर को प्लास्टिक फॉइल से ढकें.
- फॉइल में 2 से 3 जगह चाकू से छेद कर दें.
- अब कंटेनर को माइक्रोवेव में रखें.
- माइक्रोवेव 15 मिनट पर सेट करके इसमें आलू पकने दें.
- जब आलू नर्म होकर पक जाएं तो माइक्रोवेव बंद करके कंटेनर निकाल लें और इस पर से फॉइल हटा दें.
- तैयार है कुरकुरे आलू की सब्जी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके पूरी या पराठे के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (166 ratings)
4.1 avg from 166 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

माइक्रोवेव में बनाएं आलू की सूखी सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 आलू छिले और कटे, एक प्याज बड़े टुकड़ों में कटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes