अचारी चिकन

अचारी चिकन

सोचिए चिकन में अचार का स्वाद कैसा लगेगा, सोचते ही मूंह में पानी आ रहा होगा, तो सोचना छोड़ें और आज ही अचारी चिकन बनाकर खाएं और चिकन का अचारी स्वाद चखें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 150 ग्राम बोनलेस चिकन के कटे पीस, एक बड़ा चम्मच आम के अचार का मसाला, एक कप दही, एक बारीक कटा प्याज, एक बारीक कटा टमाटर
  • 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, एक तेज पत्ता
  • 5 सूखी लाल मिर्च, एक छोटी चम्मच सौंफ, आधी छोटी चम्मच कलोंजी, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, मक्खन (बटर)

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- एक पैन में मक्खन गर्म करें, फिर गर्म मक्खन में सौंफ, मेथी दाना और कलोंजी डालकर भूनें.
- अब कलोंजी तेज पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर फ्राई करने के बाद बारीक कटा प्याज सुनहरा हैने तक भून लें.
- जब प्याज भुन जाए तो पैन में अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं.
- फिर मसाले में एक-एक चिकन के पीस अलग-अलग करके डालें और मसाले में अच्छे से मिलाकर पका लें.
- कुछ देर चिकन पकने बाद टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर 1 से 2 मिनट तक पकाएं.
- उसके बाद चिकन में आम के अचार का मसाला और दही मिलाकर अच्छे से चलाते हुए मिलाएं.
- अब एक ढक्कन से पैन को ढंक दें और मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकने दें.
- पैन से ढक्कन हटाएं और देखें अगर चिकन अच्छी तरह पक गया हो तो गैस बंद कर दें और पक हुए अचारी चिकन को खाने में परोसकर खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (209 ratings)
4.3 avg from 209 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अचारी चिकन एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 150 ग्राम बोनलेस चिकन के कटे पीस, एक बड़ा चम्मच आम के अचार का मसाला, एक कप दही, एक बारीक कटा प्याज, एक बारीक कटा टमाटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes