ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 500 ग्राम चिकन, एक कप दही
- 4 प्याज कटे हुए, एक इंच अदरक का टुकड़ा, लहसुन की 10 कलियां
- 6 से 7 काजू
- 6 से 7 बादाम
- 4 लौंग
- 2 बड़ी इलायची
- 5 हरी इलायची
- 7 से 8 काली मिर्च
- 2 चम्मच खस-खस
- 2 से 3 दालचीनी की लकड़ियां
- 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- अब दही के मिश्रण में चिकन के टुकड़े डालकर मिक्स करके, चिकन को फ्रिज में 3 घंटे के लिए मेरिनेट होने रख दें.
- इसके बाद गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें, फिर गर्म तेल में मेरिनेट चिकन डालकर एक बड़े चम्मच से चलाते हुए मध्यम आंच पर 7 से 8 मिनट तक फ्राई करें.
- फ्राइड चिकन को एक प्लेट में निकाल कर रख दें, एक दूसरे पैन में तेल डालकर गर्म करें, इसमें प्याज सुनहरे होने तक फ्राई करके गैस बंद कर दें, और भुने प्याज को ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- फिर ग्राइंडर में लहसुन, अदरक, बड़ी व हरी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च और लौंग पीसकर मसालों का मिक्सचर बना लें.
- इसके बाद खस-खस, बादाम और काजू भी ग्राइंडर में पीस लें.
- अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें लहसुन-अदरक का मिक्सचर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मध्यम आंच पर 3 मिनट तक भूनें.
- फिर मसालों में प्याज का पेस्ट और दही डालकर 5 मिनट पकाएं, इसके बाद ग्रेवी में खस-खस का मिश्रण डालकर एक बड़े चम्मच से मिक्स करके, धीमी आंच पर 5 मिनट तक और पकाएं.
- अब ग्रेवी में फ्राइड चिकन डालकर बड़े चम्मच से मिक्स करें, फिर चिकन में 2 कप पानी डालकर पैन को ढक्कन से ढक दें, और चिकन को 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
- चिकन अच्छी तरह पक जाए, तो ढक्कन हटाकर 2 मिनट तेज आंच पर ग्रेवी को उबाल कर गैस बंद कर दें.
- तैयार टेस्टी दही चिकन, गर्मागर्म नान या रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दही चिकन एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम चिकन, एक कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
दही चिकन बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम चिकन, एक कप दही तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
दही चिकन बनाने में लगभग 30-40 मिनट तैयारी का समय और 30-40 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह दही चिकन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
दही चिकन बनाने के लिए 500 ग्राम चिकन, एक कप दही के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, दही चिकन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
दही चिकन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
दही चिकन एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT