जीरो ऑयल फिश करी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,डिनर

जीरो ऑयल फिश करी

भारत के हर कोने का जायका कमाल का है और ऐसा ही एक स्‍वाद है कन्‍याकुमारी की ट्रेडिशनल डिश जीरो ऑयल फिश करी का. आज डिनर में बनाएं हेल्‍दी फूड...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 फुल फिश, आपकी पसंद की
  • 1 कप नारियल, कसा हुआ
  • 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्‍मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1/4 चम्‍मच पीपली पाउडर
  • 3 हरे प्‍याज, कटे हुए
  • 5-6 कड़ी पत्‍ते
  • 2 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 2 टमाटर, कटे हुए, थोड़ी सी इमली

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे पहले इमली को एक कप पानी में भि‍गो कर रख दें.
- अब हरी मिर्च, टमाटर और प्‍याज को काट लें.
- कोकोनट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्‍दी पाउडर और पीपली पाउडर को पीसकर पेस्‍ट बना लें.
- अब इस पेस्‍ट में प्‍याज मिलाकर बारीक पीस लें.
- एक पैन में तैयार पेस्‍ट को डालें और अब इसमें इमली का पानी, हरी मिर्च, टमाटर और नमक डालकर उबाल लें.
- करी पेस्‍ट में फिश और करी पत्‍ते डालकर करीब 10 मिनट तक पकाएं.
- जीरो ऑयल फिश करी की रेसिपी तैयार है. रोटी या जीरा राइस के साथ गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (37 ratings)
3.8 avg from 37 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जीरो ऑयल फिश करी एक लोकप्रिय नॉन-वेज,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 फुल फिश, आपकी पसंद की और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes