मटन दम पुख्त
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

मटन दम पुख्त

नॉन वेज पार्टी हो या कोई खास मौका दम पुख्त का शाही स्वाद खाने की शान बढ़ा देगा. आइए बनाना सीखें लजीज मटन दम पुख्त..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो मटन, एक कप दही, आधा कप गेहूं का आटा (गुंदा हुआ)
  • स्वादानुसार नमक, तेल, मेरिनेट करने के लिए -, एक बड़ी इलायची
  • 3 इलायची, एक छोटा चम्मच जीरा, लहसुन की 2 कलियां छिली हुईं
  • 3 हरी मिर्च कटी हुईं, आधा प्याज कटा हुआ, अदरक का एक इंच बड़ा टुकड़ा
  • 4 लौंग
  • 6 साबुत काली मिर्च
  • 1/4 कप पुदीना पत्तियां, आधा कप धनिया पत्तीयां

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 2 - 4
- मटन को धोकर साफ कर लें. फिर बर्तन में मटन, दही और और नमक डालकर मिक्स करके रख दें.
- अब मिक्सर में इलायची के दाने, बड़ी इलायची, जीरा, धनिया, पुदीना पत्तियां, काली मिर्च, लौंग, अदरक, प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर इनका बारीक पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद पेस्ट को मटन के मिश्रण में डालकर मिलाएं और 7 से 8 घंटे मेरिनेट होने के लिए फ्रिज में रख दें.
- जब मटन मेरिनेट हो जाए तो गैस पर भरी तले के बर्तन में तेल गर्म करें.
- फिर तेल में मेरिनेट मटन डालकर चलाएं. अब इसे धीमी आंच पर तब तक पकने दें जब तक मटन से तेल अलग होता न दिखे.
- इसके बाद मटन में लगभग 3 कप पानी डालकर चलाएं और बर्तन को ढक्कन से ढक दें. ढक्कन के चारों तरफ गुंदा हुआ आटा चिपका कर मटन को अच्छी तरह ढकें.
- अब मटन को 40 से 45 मिनट तक भाप में धीमी आंच पर पकने दें.
- जब मटन अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें और ढक्कन से आटा हटाकर खोलें.
- तैयार है मटन दम पुख्त. इसे गर्मागर्म रोटी या नान के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (150 ratings)
4.2 avg from 150 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मटन दम पुख्त एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो मटन, एक कप दही, आधा कप गेहूं का आटा (गुंदा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes