शामी मटन कबाब
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

शामी मटन कबाब

मीट कबाब की खासियत ही यही है कि आप इसे स्नैक के तौर पर खाने के साथ-साथ रुमाली रोटी के साथ भी खा सकते हैं. हालांकि इसे बनाने में कुछ वक्त तो जरूर लगता है लेकिन एक बार आपने इसका जायका चख लिया तो जिन्दगी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 500 ग्राम मटन कीमा
  • 200 ग्राम चने की दाल
  • 1 बड़ी प्याज
  • 8 लाल साबुत मिर्च
  • 4 बड़ी इलायची
  • 6 काली मिर्च, लहसुन की 16 कली, एक छोटा चम्मच जीरा, थोड़ी सी दालचीनी, बारीक कटी हुई 5 हरी मिर्च, बारीक कटी हई एक प्याज, बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए रिफाइंड

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
-मटन कीमे को अच्छी तरह धोकर उसमें तीन कप पानी डालकर कुकर में करें.
-फिर उसमें चने की दाल को धोकर डालें.
-उसमें नमक, साबुत लाल मिर्च, लहसुन और प्याज डालकर पकाने रख दें.
-दस मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें.
-अब इस पकी हुई सामग्री में दालचीनी, इलायची, जीरा, काली मिर्च डालकर मिक्सी में पीस लें.
-पिसी हुई सामग्री में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, प्याज और अदरक को मिलाएं.
-अब इसके गोल टिक्की के आकार के कबाब बनाएं.
-एक फ्राईपेन या नॉन-स्टिक पैन में रिफाइंड गर्म करें और इन कबाब को सुनहरा भूरा होने तक हल्की आंच पर तलें.
-तलने के बाद गरमा-गरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (168 ratings)
4 avg from 168 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शामी मटन कबाब एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम मटन कीमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes