मटन शोरबा
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

मटन शोरबा

नॉन-वेज पसंद करने वालों के लिए पेश है एक खास रेसिपी. ट्राई करें मटन शोरबा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक किलो मटन, साफ और कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 4 से 5 प्याज, बारीक कटे
  • 4 से 5 टमाटर की प्यूरी
  • 4 से 5 हरी मिर्च, बारीक कटी
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा
  • 3 लौंग
  • 2 तेजपत्ते
  • 2 इंच कुटी हुई दालचीनी की लकड़ी
  • 4 से 5 हरी इलायची
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच सोया रिफाइंड तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा, तेजपत्ता, इलायची और दालचीनी डालकर भूनें. फिर हरी मिर्च, कटा प्याज और लहसुन-अदरक पेस्ट डालकर फ्राई कर लें.
- जब प्याज गुलाबी लगें तो उसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और मटन डालकर मिलाएं. मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक इसे ढककर अच्छी तरह भूनें.
- अब भुने हुए मटन में टमाटर की प्यूरी और दही डालकर मिक्स करें और 2 मिनट तक फ्राई होने दें.
- फिर मटन में आवश्यकतानुसार पानी डालकर शोरबे को मध्यम आंच पर पकने दें. शोरबे पर जब तेल तैरता दिखाई दे तब गैस बंद कर दें. गर्मागर्म मटन शोरबा तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (891 ratings)
4.2 avg from 891 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मटन शोरबा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे एक किलो मटन, साफ और कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes