ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 2 कप मटन (लेग)
- 5 छोटे चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, कटा और तला हुआ एक प्याज
- 2 छोटी चम्मच जावित्री
- 2 तेज पत्ता
- 2 बड़ी इलायची
- 3 छोटी इलायची, एक छोटा चम्मच लौंग, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच घी, एक कप मटन स्टॉक, एक चम्मच बेसन, एक कप फेंटा हुआ दही
- स्वादानुसार नमक
विधि
- गैस पर एक भारी तले के बर्तन में मटन उबाल लें.
- अब गैस पर एक पैन में घी गर्म करें. फिर इसमें तेज पत्ता, जावित्री, लौंग, छोटी इलायची और बड़ी इलायची का तड़का लगाएं.
- इसके बाद पैन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं. फिर तले हुए प्याज डालें.
- प्याज डालने के बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालें.
- फिर इस पैन में उबला हुआ मटन डालकर चलाएं. अब इसमें मटन स्टॉक मिलाकर धीमी आंच पर मटन के नर्म होने तक पकने दें.
- अब दही और बेसन का घोल डालकर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है नल्ली निहारी. हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके खाने में गर्मागर्म परोसें.
ध्यान देें - जितनी देर आप ग्रेवी को पकाएंगे, इसका स्वाद उतना ही बेहतर आएगा और इस डिश की ग्रेवी थोड़ी पतली रखी जाती है.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
नल्ली-निहारी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मटन (लेग) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
नल्ली-निहारी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मटन (लेग) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
नल्ली-निहारी बनाने में लगभग 1.5 से 2 घंटे तैयारी का समय और 1.5 से 2 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह नल्ली-निहारी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
नल्ली-निहारी बनाने के लिए 2 कप मटन (लेग) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, नल्ली-निहारी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
नल्ली-निहारी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
नल्ली-निहारी एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT