गाजर का अचार बनाने की विधि

गाजर का अचार बनाने की विधि

अचार खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है. गाजर का अचार बहुत स्वादिष्ट होता है. साथ ही ये बनाने में भी बहुत आसान होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो गाजर, करीब पांच चम्मच पिसी हुई राई
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच हींग, एक चम्मच नींबू का रस, सरसों या जैतून का तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
- गाजर को छीलकर उसे साफ कर लें. उसे दो-दो इंच लंबे टुकड़ों में काट लें.
- इन टुकड़ों पर लगा पानी अच्छी तरह सूख जाने दें. हो सके तो इसे एक दिन धूप दिखा लें. वरना अचार के खराब हो जाने की आशंका रहेगी.
- जितनी भी सामग्री है उसे एक जार में गाजर के साथ मिलाकर रख दें.
- जार को सूरज की रोशनी में रख दें, अचार तैयार हो जाएगा. इसमें दो से तीन दिन लगेंगे.
- आप चाहें तो इसमें बीच से कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (656 ratings)
4.1 avg from 656 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गाजर का अचार बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो गाजर, करीब पांच चम्मच पिसी हुई राई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes