आलू झोल
बच्चे हों या बड़े खाने में आलू का स्वाद सभी को पसंद होता है. आइए यहां सीखें बनने में आसान चटपटे आलू झोल की रेसिपी और घर में सभी को खुश करें.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 3 आलू छिले और कटे हुए
- 2 टमाटर कटे हुए, एक प्याज कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च कटी हुईं, एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच अमचूर (चाहें तो), एक चुटकी हींग, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी दाने
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा और मेथी दाने डालें.
- जब जीरा तड़कने लगे तो प्याज डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट पकाएं.
- इसके बाद पैन में टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं.
- जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो इसमें आलू डालकर चलाएं.
- इसके बाद आलू में हींग, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब पैन में 1 से 2 कप पानी डालकर इसे ढक दें और आलू को धीमी आंच पर पकने दें.
- जब आलू पककर नर्म हो जाएं और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो पैन से ढक्कन हटाकर सब्जी में गरम मसाला और अमचूर डालकर मिक्स करें.
- 2 मिनट सब्जी को मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है आलू झोल. इसे हरी धनिया से गार्निश करके पूरी, पराठे या रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू झोल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 आलू छिले और कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू झोल बनाने के लिए सबसे पहले 3 आलू छिले और कटे हुए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू झोल बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू झोल रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू झोल बनाने के लिए 3 आलू छिले और कटे हुए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू झोल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू झोल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू झोल एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT